PDF पृष्ठ क्रम बदलें

पृष्ठों को खींचकर मनचाहे क्रम में लगाइए। उन दस्तावेज़ों के लिए जिनमें दोतरफ़ा स्कैन ग़लत जगह घुस गया हो, या आख़िरी पृष्ठ सबसे आगे आ गया हो।

कोई अपलोड नहीं

PDF यहाँ छोड़ें

एक फ़ाइल चुनिए, उसके पृष्ठ गिन लिए जाएँगे। फ़ाइल भेजी नहीं जाती।

PDF का क्रम बदलने का तरीक़ा

  1. 1

    एक PDF चुनें

    पृष्ठों की झलकें उनके मौजूदा क्रम में सज जाती हैं।

  2. 2

    पृष्ठ खींचकर जगह पर रखें

    झलक को जहाँ चाहें वहाँ खींचिए। नीचे का अंक नया स्थान है; कोष्ठक वाला अंक मूल पृष्ठ संख्या।

  3. 3

    सहेजें

    जो क्रम आप देख रहे हैं, ठीक उसी क्रम में नई फ़ाइल बनती है।

क्रम बदलना कब वाक़ई काम आता है

दोतरफ़ा स्कैन सम-विषम में बँट जाए

शीट-फ़ीड स्कैनर से पहले सारे अगले पन्ने और फिर सारे पिछले पन्ने स्कैन करें तो 1, 3, 5… के बाद 2, 4, 6… वाली फ़ाइल बनती है। ऐसे में पिछले पन्नों को एक-एक करके बीच की जगहों में खींचकर रख दीजिए।

पिछले पन्ने उलटे क्रम में स्कैन हुए हों तो पहले “क्रम उलटें” दबाकर मिलान कर लीजिए, फिर बीच में डालिए, कहीं तेज़ रहेगा।

मूल फ़ाइल को कुछ नहीं होता

क्रम बदलना यानी मूल से पृष्ठ नक़ल करके नए क्रम में रखना। पसंद न आए तो “पुराना क्रम” दबाकर शुरुआत में लौटिए और दोबारा कीजिए।

आम सवाल

क्या फ़ोन पर खींचकर लगा सकते हैं?+

स्पर्श से चलता तो है, पर झलकें छोटी होने से ठीक जगह छोड़ना आसान नहीं। लंबे दस्तावेज़ के लिए कंप्यूटर बेहतर है।

“क्रम उलटें” क्या करता है?+

पूरे क्रम को उलट देता है। आख़िरी पृष्ठ से पीछे की ओर स्कैन हुए दस्तावेज़ के लिए काम का।

क्या एक साथ कई पृष्ठ हिलाए जा सकते हैं?+

फ़िलहाल एक-एक करके। पूरा हिस्सा हिलाना हो तो दस्तावेज़ को अलग करके टुकड़े बनाइए और फिर जोड़ें से मनचाहे क्रम में जोड़ दीजिए।

क्या बहुत लंबे दस्तावेज़ पर चलेगा?+

झलक 120 पृष्ठों पर रुक जाती है, जिससे पीछे का हिस्सा सँभालना मुश्किल हो जाता है। लंबे दस्तावेज़ों में अलग करना और जोड़ना ज़्यादा टिकाऊ रास्ता है।

आगे पढ़ें

कैसे करें

PDF से पेज कैसे हटाएं (pdf se page kaise hataye)

फ़ोन के स्कैन में ख़ाली पेज आ गए, या पेज उल्टे क्रम में हैं, और पोर्टल की KB सीमा सिर पर है। मोबाइल और कंप्यूटर पर बिना ऐप PDF से पेज कैसे हटाएँ और क्रम कैसे बदलें, मुफ़्त Reader में यह क्यों नहीं मिलता, और PDF में प्रिंट करने वाले जुगाड़ में क्या खोता है।

आगे पढ़ें →
कैसे करें

PDF rotate कैसे करें और सीधा सेव कैसे करें

pdf rotate kaise kare: फ़ोन से बनाई PDF में एक पेज उल्टा आ गया, या स्कैन में कुछ शीट लेटी निकलीं। रीडर में घुमाने से बात नहीं बनती। पेज को फ़ाइल के अंदर कैसे सीधा करें, ताकि पोर्टल और प्रिंट में भी सीधा दिखे।

आगे पढ़ें →
कैसे करें

फ़ोटो से PDF कैसे बनाएं (फोटो से पीडीएफ)

मार्कशीट, KYC के काग़ज़ या एग्रीमेंट की फ़ोटो खींचीं और अब सब एक ही PDF में भेजनी हैं। फ़ोन से साफ़ स्कैन कैसे करें, बिना स्कैनर ऐप के फ़ोटो से PDF कैसे बनाएँ, क्रम कैसे ठीक करें, और फ़ॉर्म की साइज़ सीमा कैसे संभालें।

आगे पढ़ें →